पिंकसिटी प्रेस क्लब ऑडिटोरियम में शनिवार को निर्वाना वर्ल्ड नई दिल्ली की तरफ से जश्न ए घूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष योग्य बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजकुमार कंदोई और समारोह अध्यक्ष छगन सिंह राजपुरोहित विधायक आहोर, विशिष्ट अतिथि फादर लॉरेंस, उपेंद्र शर्मा और डायना कौशिक थे। जयपुर से सुर साधना, दिशा फाउंडेशन कलर्स ऑफ होप, पेस्ट आदि संस्थाओं के विशेष योग्य बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी। जिसमें बच्चों ने नृत्य, गायन और वाद्य यंत्रों के वादन कर सभी स्रोतों को मंत्र मुग्ध कर दिया। निरवाना संस्था फाउंडर नवीनता ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए, जिससे इन विशेष योग्य बच्चों के आत्मविश्वास की वृद्धि हो और यह बच्चे भी समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vW5uVDP
जश्न ए घूमर में झूमे विशेष योग्य बच्चे:नृत्य, गायन और वाद्य यंत्रों के वादन से समा बांधा; निर्वाना वर्ल्ड नई दिल्ली की ओर से हुआ आयोजन
रविवार, दिसंबर 08, 2024
0
Tags

