गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम का शनिवार को राजसमंद के देवगढ ब्लॉक के अर्जुनगढ में जन संवाद कार्यक्रम रहा। इस दौरान बेढम ने अर्जुनगढ में जन संवाद कर आमजन की समस्याएं सुनी व मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देष। इसके बाद उन्होंने गांव में निर्धन परिवार के घर जाकर भोजन किया। बेढम ने श्री देव नारायण मंदिर पहुंच कर दर्शन भी किए। इस दौरान उन्होंने अर्जुनगढ़ स्थित श्री देव नारायण मंदिर पहुंच कर भगवान देव नारायण के दर्शन भी किए। इसके बाद सामाजिक समर्पण का परिचय देते हुए एक निर्धन परिवार के घर पहुंचकर भोजन ग्रहण किया और समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। मंत्री का देवगढ दौरे को लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान के दौरान समाजसेवी मान सिंह बाहरठ, जवाहर जाट, नर्बदा शंकर पालीवाल, किशन गुर्जर, और कुलदीप सिंह ताल उपस्थित रहे। ----
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kT1FI4b
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह का देवगढ दौरा:जन संवाद कर सुनी समस्याएं मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए
रविवार, दिसंबर 08, 2024
0
Tags

