जयपुर के त्रिवेणी नगर सेंट्रल पार्क में बुधवार को श्री श्याम युवा संघ परिवार और त्रिवेणी नगर महिला मंडल ने फागोत्सव और गृहलक्ष्मी सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत खाटूश्याम सरकार की स्थापना, पूजन और हवन से हुई। निर्भया स्क्वॉड राजस्थान पुलिस की मंजू और मनोहर ने राजकॉप ऐप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने करीब 350 महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया। समारोह में कॉलोनी की 25 वरिष्ठ महिलाओं को प्रतीक चिन्ह और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रिवेणीनगर महिला मंडल की अध्यक्ष एडवोकेट नेहा शर्मा और महासचिव गीता सिंह का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा मीरा मीणा, मोनिका गर्ग, दीपा शर्मा, मनीषा जैन, चाहत बुटीक, स्नेहा स्वामी, गायत्री सोनी, मंजु गुप्ता, राखी अग्रवाल, सुनीता बंसल, मधु धंड, कांता मीणा, रूपश्री पार्लर, वंदना शर्मा, सुनीता भारद्वाज, मंजू शर्मा और कमलेश अग्रवाल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PgD6N4e