शीतला सप्तमी को लेकर शुक्रवार शाम को पाली शहर के आदर्श नगर में शीतला माता मंदिर के बाहर नगर निगम के तत्वावधान में शीतला माता मेला भरा गया। जिसे देखने मानो पूरा शहर उमड़ा पड़ा। शीतला माता के दरवाजा में रंग-बिरंगी वेशभूषा में गेरियों ने जमकर गेर डांस किया जो देखते ही बनता था। शहरवासियों ने भी उनका तालियां बजाकार हौसला बढ़ाया। मेले में विभिन्न समाजों की गैरे आई जिनका नगर निगम की ओर से गुड़ की भेली, शीतला माता की तस्वीर व झंडा देखकर सम्मान किया गया। गेरियों ने जमाया रंग मेले में घांची समाज, माली समाज, चौधरी समाज, प्रजापत समाज सहित अन्य कई समाजों की गेरे पहुंची। जिन्होंने मेले के अतिथियों के सामने गेर नृत्य पेश किया। गेर प्रमुख का नगर निगम की ओर से बहुमान किया गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे से विभिन्न समाजों की गेरों के आने का क्रम शुरू हो गया। गेरों के पहुंचने से पहले शीतला माता के दरबार में भजन गायकों ने शीतला माता की स्तुति में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। जमकर लिया व्यंजनों का आनंद मेले में इस बार आइस्क्रीम सहित विभिन्न व्यंजनों व खिलौनों की खासी अस्थाई दुकाने लगी रही। परिवार सहित मेले में पहुंचे शहरवासियों ने जमकर मेले का आनंद लिया। कोई परिवार सहित आइस्क्रीम खाने का आनंद ले रहा था तो कोई चाट पकोड़े खाने का आनंद ले रहा था। आलम यह था कि सूरजपोल से लेकर आदर्श नगर शीतला माता मंदिर तक मेलार्थियों की भीड़ नजर आई।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lLeSHT0