जयपुर के एक बिजनेसमैन को युवती ने प्रेम जाल में फंसाकर 90 लाख रुपए ऐंठ लिए। झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए की डिमांड की। महेश नगर थाने में पीड़ित बिजनेसमैन ने ब्लैकमेलर युवती के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया- सांगानेर निवासी 42 साल के बिजनेसमैन शिकायत में बताया- वह महेश नगर में स्थित एक कंपनी के निदेशक है। साल-2017 में उनकी कंपनी से समर इंटर्न कर आरोपी युवती ने जॉब शुरू की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए बिजनेसमैन से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की। ध्यान नहीं देने पर बिजनेसमैन की पत्नी से दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। इसके बाद बिजनेसमैन के नजदीक आ गई। झूठे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का ऑफर कर जरूरत के नाम पर रुपए वसूलना शुरू कर दिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर झूठ बोलकर अलग-अलग तरीके से ब्लैकमेलर युवती ने 90 लाख रुपए ऐंठ लिए। जिसके बाद रुपए देने से मना करने पर रेप केस में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। हनी-ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर उससे रुपए ऐंठे गए। झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दिलवाकर 50 लाख रुपए की डिमांड की।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3UYRiDt
जयपुर में बिजनेसमैन से ब्लैकमेलिंग:रेप केस में फंसाने की दी धमकी, झूठ बोलकर ऐंठे 90 लाख रुपए
बुधवार, जुलाई 16, 2025
0
Tags

