राजस्थान सरकार द्वारा कृषि मंडियों पर लगाए गए यूजर चार्ज के विरोध में 15 अक्टूबर, बुधवार को शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसमें राज्य भर के व्यापारी शामिल होंगे। यह यूजर चार्ज 13 अगस्त 2025 से राजस्थान की सभी कृषि मंडियों पर लागू किया गया है। व्यापारियों का आरोप है कि यह उन पर लगाया गया एक अनैतिक शुल्क है और वे इसे राज्य सरकार द्वारा थोपा गया 'काला कानून' बता रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान, व्यापारी अपनी समस्याओं को राज्य सरकार तक पहुंचाने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। इसका उद्देश्य सरकार को यूजर चार्ज के नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराना है। राजधानी उपज कृषि मंडी के अध्यक्ष रामचरण नाटाणी, मंत्री अविनाश जैन और सहमंत्री सतीश पापड़ीवाल ने सूरजपुर मंडी के अध्यक्ष मयंक ठाकुरिया के साथ बताया कि इस धरने में राजस्थान की समस्त यूजर चार्ज से प्रभावित मंडियों के व्यापारी भाग लेंगे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LDs10qK
कृषि मंडियों पर यूजर चार्ज का विरोध:15 अक्टूबर को शहीद स्मारक पर व्यापारी करेंगे प्रदर्शन
बुधवार, अक्टूबर 15, 2025
0
Tags


