अलवर उत्तर के भाजपा जिलाध्यक्ष महा सिंह चौधरी पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने गांव बड़ली में जमीन कब्जा करने की शिकायत को निराधार बताया है। दरअसल, एक दिन पहले ही जिलाध्यक्ष महा सिंह चौधरी के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता जितेंद्र चौधरी ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत दी थी। लेकिन मौके पर जाकर जब दैनिक भास्कर की टीम ने देखा तो विवाद केवल मेड़ का निकला। भाजपा जिलाध्यक्ष महा सिंह चौधरी ने जमीन पर कब्जा करने के आरोपों पर कहा कि एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं किया है। उल्टा शिकायतकर्ता जितेंद्र चौधरी ने ही उनकी मेड़ को दबाया हुआ है। अब जानबूझकर मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के मकसद से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचकर शिकायत की गई है। जबकि,असल में एक इंच जमीन पर हमारा कब्जा नहीं है। शिकायतकर्ता ने ही कई जगहों पर उनके खेतों की मेड़ को दबाया हुआ है। जिलाध्यक्ष परिवार ने 1 साल पहले कराया था मुकदमा दर्ज जिलाध्यक्ष महा सिंह ने कहा कि हमारे खेतों के चारों तरफ तारबंदी है। घर आने का रास्ता भी किसी दूसरे के खेत से खरीदा हुआ है। वहीं से आते-जाते हैं। उसके बावजूद जितेंद्र चौधरी का परिवार आए दिन विवाद करता है। जिसके खिलाफ एक साल पहले भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने कहा- यदि हम जमीन पर कब्जा करते तो हमारे खिलाफ पुलिस को शिकायत देनी चाहिए थी। उन्होंने कहीं कोई शिकायत नहीं दी। हमने थाने में तीन बार शिकायत की है। भारतीय जनता पार्टी में जितेंद्र चौधरी के पास कोई पद नहीं जिलाध्यक्ष महा सिंह चौधरी और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभय बिधूड़ी ने कहा कि जितेंद्र चौधरी के पास पार्टी में कोई पद नहीं है। वे पार्टी में पद का लेटर पैड दे रहे हैं तो गलत है। मौजूदा समय में उनके पास कोई पद नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी मामले में गांव के पूर्व सरपंच ने कहा कि इस कच्चे रास्ते की करीब 10 साल पहले पैमाइश की गई थी। उस समय यहां आपसी विवाद के कारण रास्ते का काम अधूरा छोड़ दिया गया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bLwCJom
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- एक इंच जमीन पर नहीं किया कब्जा:आरोपों को बताया निराधार, भास्कर की पड़ताल में मामला केवल मेड़ का निकला
शनिवार, अक्टूबर 25, 2025
0


