बालोतरा एसीबी ने बाड़मेर में भू-निरीक्षक (RI) को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरआई ने नेखमबंदी रिपोर्ट बनाने के एवज में 32 हजार रुपए रिश्चत की डिमांड की थी। 12 हजार रुपए परिवादी से ले चुका था। फिलहाल एसीबी टीम उसके घर पर सर्च कर रही है। एएसपी कैलाश दान ने बताया- परिवादी ने शिकायत की थी कि मेरी जमीन है उसकी नेखमबंदी के लिए आवेदन किया था। इसके लिए एसडीओ सेड़वा और तहसीलदार से आदेश करवाया था। यहां के आरआई और पटवारी को निर्देशित किया था। इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजे। इस क्रम में परिवादी ने आरोपी धनराज (33) पुत्र पप्पुराम निवासी बाछड़ाऊ पुलिस थाना सदर, जो वर्तमान सारला में रेवेन्यू इंस्पेक्टर है। परिवादी ने इससे संपर्क किया तो रिश्वत की डिमांड की। पहले 32 हजार रुपए देना तय किया, जिसमें 7 हजार रुपए पहले प्राप्त किए गए। दूसरी बार सत्यापन के समय 5 रुपए दिए। आज शेष राशि अदा होनी थी, लेकिन 18 हजार रुपए देने के लिए पहुंचे। फिर एसीबी ने 18 हजार रुपए की राशि के साथ आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CrxK5sE
रेवेन्यू इंस्पेक्टर 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार:नखेमबंदी रिपोर्ट बनाने के एवज में मांगे थे 32 हजार, एसीबी की कार्रवाई
शनिवार, जून 06, 2026
0
Tags

