बालोतरा में महिला और उसकी की डिग्गी में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। आसपास के लोगों ने दोनों को डिग्गी से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना बालोतरा जिले के गुड़ामालानी के सिलू गांव शाम में करीब 5 बजे की है। फिलहाल पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दी। शुरुआती जांच के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार- गुड़ामालानी सीलू निवासी इंद्रा (38) पत्नी राजूराम बेटी सुमन (18) के साथ घर पर ही थी। शाम करीब 5 बजे बेटी और मां डिग्गी में गिर गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागते हुए आए। दोनों को डिग्गी से बाहर निकाला गया। वहां से गुड़ामालानी हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि पीहर पक्ष के आने के बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fuSg6sn
बाड़मेर में डिग्गी में डूबने से मां- बेटी की मौत:चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने दौड़े पड़ोसी, हॉस्पिटल में तोड़ा दम
रविवार, जून 07, 2026
0
Tags

