जोधपुर में ई-मित्र वाले ने नगर निगम के LDC के नाम से फर्जी साइन कर जन्म प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास किया, लेकिन निगम की जन्म प्रमाण पत्र शाखा में जांच के दौरान अधिकारी दीपमाला ने उसकी कारस्तानी पकड़ ली। इसके बाद भगत की कोठी पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस उसे अपने साथ लेकर थाने चली गई। वहीं अब उसके खिलाफ निगम की ओर से मामला भी दर्ज करवाया गया है। दरअसल जोधपुर के बंबा क्षेत्र में रहने वाला युवक राजा ई-मित्र का काम करता है। वह 15 जून को चार जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए फॉर्म लेकर आया था, इन फार्म पर निगम में काम करने वाले एलडीसी के हस्ताक्षर से ही आगे की प्रक्रिया पूरी होनी थी। यहां उस युवक ने एलडीसी पंकज की जगह पर खुद के ही साइन कर दिए। फॉर्म जमा करवाने के लिए निगम की जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा में मंगलवार को आया था। यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा की अधिकारी दीपमाला भाटी ने फॉर्म को चेक किया तो उन्होंने एलडीसी पंकज से पूछा कि इस पर उन्होंने साइन किए हैं। क्या तब पंकज ने बताया कि उन्होंने इस पर साइन नहीं किया। इस तरह से ई-मित्र संचालक की कारगुजारी पकड़ में आ गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत निगम के गार्ड को बुलाकर उसे आयुक्त के कक्ष में ले गई, जहां से बाद में भगत की कोठी थाना पुलिस को बुलाया गया। बाद में पुलिस उसे साथ लेकर थाने चली गई। इधर निगम प्रशासन की ओर से भी नगर निगम कर्मचारी के नाम से जाली साइन करने को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है। नगर निगम के अधिकारी दीपमाला भाटी ने बताया- युवक जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आया था। उसने हमारे यहां के कर्मचारी पंकज के नाम से फर्जी साइन कर दिए थे, लेकिन जांच में इसका पता चल गया था। इसके बाद उसे आयुक्त के पास ले जाया गया। बाद में भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cRk2Hpj
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए किया फर्जीवाड़ा:ई-मित्र संचालक ने किए निगम कर्मचारी के फर्जी साइन, जांच में हुआ खुलासा तो पुलिस ने पकड़ा
बुधवार, जून 17, 2026
0
Tags

