जयपुर में डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर एक मां ने मंगलवार सुबह सुसाइड कर लिया। ट्रेन के आगे छलांग लगाने से चपेट में आए मां-बेटे के शव उछलकर पटरियों से दूर जाकर गिरे। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक की मां ने पहचान के बाद देर रात पति के कर्ज से परेशान होकर सुसाइड करने का मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ मुनेन्द्र सिंह ने बताया- सीतापुरा के सुन्दर विहार निवासी प्रिया सिंह (27) ने डेढ़ साल के बेटे आर्विक के साथ सुसाइड किया है। मई-2020 में उसकी शादी विश्वकर्मा रोड नंबर-17 के रहने वाले विकास के साथ हुई थी। ऑटो रिक्शा चलाने वाला विकास अपने माता-पिता के साथ वहां रहता है। आरोप है कि जुआ खेलने की लत के चलते पति विकास पर 18-19 लाख रुपए का कर्जा हो गया था। कर्जदारों के आने पर उसको ही सामना करना पड़ता था। पति के कर्ज से परेशान होकर 24 जुलाई को प्रिया अपने बेटे के साथ पीहर सीतापुरा आ गई थी। पति से हुआ झगड़ा, सोते छोड़कर गई पति को छोड़कर पीहर आने पर वह उसको बार-बार वापस आने की कहता था। कर्जा चुकाने या कर्जदारों का जबाव नहीं देने पर प्रिया दोबारा विकास के पास जाने की कहती थी। 11 अगस्त को दिन में पति विकास उसे घर ले जाने के लिए प्रिया के पास आया था। कर्जदारों से छुटकारा मिलने के बाद ही साथ चलने की कहा। इस बात पर दोनों में बहस हो गई। जिसके बाद विकास ने धमकी दी कि रिश्तेदारों में वह प्रिया को छोड़ने की बात फैला देगा। झगड़ा कर विकास वहां से चला गया। मंगलवार तड़के बिना बताए मां-भाई को घर पर छोड़कर प्रिया अपने बेटे को गोद में लेकर निकल गई। सुबह करीब 5 बजे परिवार के जागने पर दोनों घर पर नहीं मिले। ढूंढने पर मिली लाश सुबह करीब 4:30 बजे प्रिया ने डेढ़ साल के मासूम आर्विक को गोद में लेकर सीतापुरा स्थित गोवर्धन नगर फाटक पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन से टकराने से दोनों के शव क्षत-विक्षत होकर उछलकर पटरियों से दूर जाकर गिरे। मालपुरा गेट थाना पुलिस लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों की पहचान नहीं होने पर शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। वहीं, दूसरी ओर प्रिया और मासूम को ढूंढने में उसका परिवार लगा रहा। थक हारकर देर शाम मालपुरा गेट थाने में रिपोर्ट करवाने पहुंचने पर पुलिस ने फोटोज दिखाई। परिजनों के पहचान में प्रिया और उसके बेटे होना बताया। मृतक की मां रेणू की ओर से FIR दर्ज करवाई गई। मासूम के कपड़ों से पहचाना भाई मुकेश का कहना है कि प्रिया और उसके डेढ़ साल के बेटे को ढूंढते हुए पुरा दिन निकल गया। मालपुरा गेट थाने जाने पर दोनों की लाश की फोटो दिखाई गई। ट्रेन की टक्कर से प्रिया का सिर ही धड़ से अलग था। शरीर पर कपड़े भी पूरी तरह से फटकर अलग हो गए थे। प्रिया को पहचान पाना बहुत ही मुश्किल था। वहीं भांजे की लाश दिखाने पर उसके कपड़े देखकर पहचान लिया। भांजे के साथ प्रिया का पहचान की गई। पुलिस के पहचान की कहने पर मुकेश बोला- ये कपड़े मैंने अपने भांजे को राखी त्यौहार पर दिए थे। उसके खरीदकर लाए कपड़े ही भांजे को पहनाए होने के कारण एक बार में ही पहचान गया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3XspiAH
मासूम को गोद में लेकर मां ने किया सुसाइड:ट्रेन के आगे लगाई छलांग, पति के कर्ज से थी परेशान
बुधवार, अगस्त 13, 2025
0
Tags


