बालोतरा शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित महिंद्रा गार्डन के समीप शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। कई लोग गंभीर रूप से घायल जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 8:45 बजे एक पिकअप वाहन बालोतरा की ओर से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को मृत घोषित किया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहनों एवं एम्बुलेंस की सहायता से बालोतरा के नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार के दौरान गणेश (41) पुत्र नारायणराम प्रजापत निवासी जसोल को मृत घोषित कर दिया। पांच लोग घायल हादसे में विष्णु (35) पुत्र लूणाराम निवासी हाउसिंग बोर्ड, जितेंद्र (25) पुत्र वस्ताराम भील निवासी कुसीप, लूणाराम (45) पुत्र जगताराम भील निवासी कुसीप, जीतू (20) पुत्र धनराज माली निवासी हाउसिंग बोर्ड तथा रमेश नाथ (30) पुत्र खीमनाथ निवासी हाउसिंग बोर्ड घायल हो गए। इनमें से चार घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
… यह खबर भी पढ़े भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो पलटी, तीन की मौत:एक ही परिवार के तीन लोग घायल, गुजरात से रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे सभी भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बालोतरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sW5hGp7
बालोतरा में राहगीरों को पिकअप ने मारी टक्कर:एक की मौत, 5 घायल; निजी वाहन की मदद से पहुंचाया अस्पताल
रविवार, जून 07, 2026
0
Tags

