दैनिक भास्कर उदयपुर के 29वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार देर शाम फतहसागर झील की पाल पर हुए भजन जैमिंग कार्यक्रम ने सभी का दिल जीत लिया। कलाकारों ने पारंपरिक भजनों को आधुनिक म्यूजिक बीट्स और लाइव बैंड परफोर्मेंस के साथ नए अंदाज में प्रस्तुत किया। रविवार को छुट्टी का दिन होने से फतहसागर पाल पर शहरवासियों की जबर्दस्त भीड़ रही। हर किसी ने झूमते-नाचते हुए जमकर आनंद उठाया। यहां कोई अपने परिवार के साथ तो कोई दोस्तों संग लुत्फ उठाने के लिए पहुंचा। पहली बार भक्तिमय माहौल के बीच आधुनिक संगीत का यह फ्यूजन शहरवासियों के लिए यादगार बन गया। मेरे घर राम आए हैं.. कार्यक्रम में एंट्री नि:शुल्क रही। कलाकारों ने गणपति बप्पा मोरया, ये चमक ये दमक, राम आएंगे आएंगे, बजाओ ढोल स्वागम में मेरे घर राम आए हैं, मन लग्यो मेरो यार फकीरी में, राम जी की निकली सवारी और राम-राम जय सीताराम.. जैसे भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चे और बुजुर्ग के अलावा खासकर युवाओं की भी बढ़-चढ़कर भागीदारी रही। इस दौरान सोजतिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दाना चुग्गा पोट एवं परिंडा वितरण किया गया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MsIvZ2k
भजन जैमिंग कार्यक्रम ने जीता दिल:दैनिक भास्कर उदयपुर के स्थापना दिवस उपलक्ष्य में कार्यक्रम, लोगों ने थिरकते हुए जमकर उठाया आनंद
सोमवार, जून 01, 2026
0
Tags

