कथावाचिका जया किशोरी को हाथ की कढ़ाई से तैयार किया गया भव्य राम दरबार भेंट किया गया। यह अनूठी कलाकृति समाजसेवी और हस्तकला प्रेमी मोहित टेलर ने उन्हें श्रद्धा स्वरूप प्रदान की। मोहित टेलर ने बताया- राम दरबार की यह कलाकृति पूरी तरह हाथ की कढ़ाई से तैयार की गई है, जिसे बनाने में विशेष मेहनत और समय लगा है। उन्होंने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था और भारतीय कला के सम्मान के रूप में इसे जया किशोरी को भेंट किया। कार्यक्रम में विफा (VIFA) के राष्ट्रीय सचिव अजय पारीक और अभिषेक गुप्ता भी उपस्थित रहे। दोनों ने जया किशोरी का दुपट्टा ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जया किशोरी ने इस स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए भारतीय हस्तकला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और उपस्थित जनों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने जया किशोरी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FGqL9hv
जयपुर में जया किशोरी को भेंट किया राम दरबार:टेलर ने हाथ की कढ़ाई से किया तैयार; सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का दिया संदेश
शनिवार, जून 06, 2026
0
Tags

